एसपी थाने के लिए भूमि चिह्नित कर मुख्यालय को करें रिपोर्ट : डीजीपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 7:58 AM
खगड़िया : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार की अहले सुबह मानसी थाना का औचक निरीक्षण किया. डीजीपी ने मानसी थाना की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था देख पुलिस की पीठ थप थपायी. मालूम हो कि डीजीपी सुबह 4 बजे कैपिटल एक्सप्रेस से मानसी स्टेशन उतर कर अचानक मानसी थाना पहुंच गये. डीजीपी के पहुंचने के कुछ देर […]
खगड़िया : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार की अहले सुबह मानसी थाना का औचक निरीक्षण किया. डीजीपी ने मानसी थाना की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था देख पुलिस की पीठ थप थपायी. मालूम हो कि डीजीपी सुबह 4 बजे कैपिटल एक्सप्रेस से मानसी स्टेशन उतर कर अचानक मानसी थाना पहुंच गये. डीजीपी के पहुंचने के कुछ देर बात ही पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी मानसी थाना पहुंची. इससे पहले डीजीपी ने थाना पर तैनात एसआई से अपराध के प्रकार की जानकारी ली. डीजीपी के आने की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार थाना पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










