अनशनकारी जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह की हालत बिगड़ी
Updated at : 11 Sep 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : बीते सात सितंबर से 21 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहीं जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह की हालत बिगड़ने लगी है. हालांकि दो दिन पूर्व चिकित्सकों द्वारा अनशनकारी प्रियदर्शना सिंह के स्वास्थ्य की जांच की गयी थी. लेकिन मंगलवार को उनकी हालत काफी नाजुक हो गयी थी. अनशन पर बैठे जिप सदस्य […]
विज्ञापन
खगड़िया : बीते सात सितंबर से 21 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहीं जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह की हालत बिगड़ने लगी है. हालांकि दो दिन पूर्व चिकित्सकों द्वारा अनशनकारी प्रियदर्शना सिंह के स्वास्थ्य की जांच की गयी थी. लेकिन मंगलवार को उनकी हालत काफी नाजुक हो गयी थी.
अनशन पर बैठे जिप सदस्य के समर्थन में राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुमार रंजन उर्फ पप्पू, प्रखंड महासचिव संजय सिंह कुशवाहा,स्वराज अभियान के विप्लव रंधीर,राजद नेता चंदन कुमार आदि ने अपने अपने पार्टी की ओर से अनशनकारी प्रियदर्शना व जिप सदस्य चंदन कुमार के मांगों का समर्थन किया है.
जिप सदस्य मिथलेश यादव ने कहा कि अनशनकारी की सुध लेने वाला कोई नहीं है. अनशन स्थल पर कोई घटना हो जाये तो कोई देखने वाला नहीं है. जिन्हें दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है वे अभी तक एक बार भी नहीं आए हैं. 24 घंटे में एक बार भी पुलिस बल नहीं आती है.
अनशनकारी प्रियदर्शना सिंह ने कहा कि जिप अध्यक्ष द्वारा जो कहा जा रहा है कि 30 लाख की योजना क्षेत्र संख्या सात में चलाया जा चुका है, यदि यह सत्य हुआ तो मैं जिप सदस्य से इस्तीफा दे दूंगी. अनशन स्थल पर अधिवक्ता संजीव सिंह, रविशंकर कुमार, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, चंद्रदेव सिंह, विवेक, मणिकांत सिंह,संजीत मंडल, निरंजन मंडल, विजेंद्र चौधरी, ध्रुब झा आदि सैकड़ों समर्थक अनशन स्थल पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




