27 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 21 हजार रुपये जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में 27 बेटिकट यात्री को गिरफ्तार किया गया. मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार ने बताया कि रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तेज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में टिकट चेकिंग किया गया. चेकिंग शुरू होते ही स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच […]
विज्ञापन
खगड़िया : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में 27 बेटिकट यात्री को गिरफ्तार किया गया. मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार ने बताया कि रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तेज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में टिकट चेकिंग किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
चेकिंग शुरू होते ही स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. टिकट चेकिंग अभियान नवगछिया और खगड़िया द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया. मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत ने बताया कि 27 बेटिकट यात्रियों से 21 हजार का जुर्माना वसूला गया. जिसके बाद देर शाम सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया.
जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक प्रभात कुमार प्रभाकरन और नवगछिया से मुख्य टिकट निरीक्षक रामबालक यादव, टिकट निरीक्षक कुंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन