लोकगायक ने सातवीं कक्षा की लड़की को दिया प्रेमपत्र, बोला- आई लव यू, लोगों ने हाथ-पैर बांध कर मुंड़वाया सिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 11:49 AM
खगड़िया : लोकगायक को सातवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा को प्रेम पत्र देना तथा उसे ‘आई लव यू’ कहना महंगा पड़ गया. बताया जाता है कि लोक गायक द्वारा छात्रा को भेजे गये प्रेम पत्र अविभावक के पास पहुंच गया. इसके बाद सिरफिरे लोकगायक आशिक की ना सिर्फ धुनाई की गयी, बल्कि उसके बाल […]
खगड़िया : लोकगायक को सातवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा को प्रेम पत्र देना तथा उसे ‘आई लव यू’ कहना महंगा पड़ गया. बताया जाता है कि लोक गायक द्वारा छात्रा को भेजे गये प्रेम पत्र अविभावक के पास पहुंच गया. इसके बाद सिरफिरे लोकगायक आशिक की ना सिर्फ धुनाई की गयी, बल्कि उसके बाल भी मुंड़वाये गये.
मामला गंगौर थाना क्षेत्र के गंगौर का है. यहां एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गांव के ही लोक गायक के सिर के बाल मुंड़वाये जा रहे हैं. लोक गायक के दोनों हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए हैं. वीडीओ मंगलवार का बताया जा रहा है. तहकीकात के बाद पता चला कि जिस शख्स के हाथ-पैर बंधे हैं, वह इसी गांव के रहनेवाले हैं. वह उभरते हुए लोक गायक हैं. उन्होंने अब तक दर्जनों गीत गाये हैं. साथ ही कई स्टेज शो भी कर चुके हैं.
छात्रा को दिया था प्रेत्र पत्र
सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को इनकी काफी धुनाई हुई. क्योंकि, उन्होंने सातवीं कक्षा में पढ़ रही एक छात्रा को पहले ‘आई लव यू’ कहा था. फिर प्रेम-पत्र भिजवाया. स्थानीय लोग बताते हैं कि इस बात की शिकायत छात्रा ने ना सिर्फ अपने अविभावक से कर दी, बल्कि प्रेम पत्र भी उन्हें सौंप दिया. सिरफिरे आशिक की इस करतूत से नाराज छात्रा के घरवालों और पड़ोसियों ने उसे धर दबोचा. पहले तो उसकी जमकर धुनाई की. फिर हाथ-पैर बांध कर नाई से उसके सिर मुंड़वाये. लोगों का कहना है कि पूरे मामले की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोक गायक को आक्रोशित लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और लोक गायक को अपने साथ थाने ले गयी.
क्या कहते हैं अधिकारी
घटना के संबंध में खगड़िया की आरक्षी अधीक्षक मीनू कुमारी ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. पूरे मामले में थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी जा रही है. घटना सत्य पाये जाने पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










