नयागांव में ठनका गिरने से चार गायों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पसराहा : बुधवार को दोपहर बाद आये तेज आंधी बरसात एक बार फिर लोगों पर कहर बनकर टूटा है. तेज आंधी से जगह जगह सड़क किनारे पेड़ उखड़ गये. वहीं ठनका से चार मवेशी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि तेज आंधी से मड़ैया बाजार,परबत्ता बाजार,पसराहा आदि जगहों पर छोटे दुकानदारों को खासा […]
विज्ञापन
पसराहा : बुधवार को दोपहर बाद आये तेज आंधी बरसात एक बार फिर लोगों पर कहर बनकर टूटा है. तेज आंधी से जगह जगह सड़क किनारे पेड़ उखड़ गये. वहीं ठनका से चार मवेशी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि तेज आंधी से मड़ैया बाजार,परबत्ता बाजार,पसराहा आदि जगहों पर छोटे दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ है. चदरा एवं एलवेस्टस के बने दुकान को क्षति हुई है.
आपके शहर में
विज्ञापन
तेज आंधी में कई झोपड़ी धाराशायी हो गये. तेज आंधी से जमालपुर मड़ैया अगुवानी पथ पर पेड़ गिरने के बाद जाम हो गया. जबकि मडैया अररिया सड़क पर भी कई पेड़ गिर गये. जबकि परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में ठनका गिरने से गांव के किसान विधान चौधरी की चार दुधारू गाय की मौत हो गयी.
मड़ैया बाजार में भी तेज आंधी से कई दुकान के छप्पर उड़ गये. जबकि पसराहा थाना के पास हनुमान के पास पीपल के वृक्ष पर ठनका गिरने से दर्जनों पक्षी की मौत हुई है. वहीं मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव में भी तेज आंधी से पीपल के पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक गाय की मौत हो गयी. बुधवार को दोपहर बाद आये तेज आंधी बरसात के साथ आसमानी बिजली ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन