पाकिस्तान विरोधी नारों के बीच शहीद जावेद को दी अंतिम सलामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 7:19 AM
खगड़िया : कश्मीर में देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद वीर सपूत मो. जावेद को उनके पैतृक गांव माड़र दक्षिणी में बुधवार की शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. माड़र दक्षिणी निवासी मो. बकरूद्धीन के पुत्र मो. जावेद कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हो गये थे. बुधवार […]
खगड़िया : कश्मीर में देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद वीर सपूत मो. जावेद को उनके पैतृक गांव माड़र दक्षिणी में बुधवार की शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. माड़र दक्षिणी निवासी मो. बकरूद्धीन के पुत्र मो. जावेद कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हो गये थे. बुधवार को उनका पार्थिव उनके पैतृक गांव माड़र दक्षिणी पहुंचा. जहां हजारों लोगों की मौजूदगी में पाकिस्तान विरोधी नारों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गयी. लोगों के बीच पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुस्सा देखा गया. लोग सरकार से केवल एक ही बात कहना चाहते की पाकिस्तान से जरूर बदला ले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










