खगड़िया : लौटते समय दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2019 6:01 AM
बेगूसराय से बहन की शादी का तिलक चढ़ाने नवगछिया गये थे दोनों खगड़िया : नवगछिया से बहन की शादी के लिए तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे दो भाइयों को अपराधियों ने गोली मार दी. इसके कारण एक भाई की मौत घटनास्थल पर हो गयी और दूसरा भाई घायल हो गया. घायल एक भाई का इलाज […]
बेगूसराय से बहन की शादी का तिलक चढ़ाने नवगछिया गये थे दोनों
खगड़िया : नवगछिया से बहन की शादी के लिए तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे दो भाइयों को अपराधियों ने गोली मार दी. इसके कारण एक भाई की मौत घटनास्थल पर हो गयी और दूसरा भाई घायल हो गया. घायल एक भाई का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है.
बेगूसराय जिले के लाखों थाना क्षेत्र के साहपुर मस्ती फतेहपुर गांव निवासी चंदन राय के बेटी की शादी के लिए नवगछिया में वर पक्ष के घर तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे. इसी दौरान तिलक चढ़ाकर बाइक से लौट रहे चंदन राय के पुत्र 32 वर्षीय रंजन कुमार तथा जमींदार राय के पुत्र शंभु कुमार को नवगछिया पुलिस जिले के खरीक व थाना बिहपुर के बीच एनएच 31 पर अपराधियों ने गोली मार दी.
रंजन को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी. इसके कारण रंजन की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठे शंभु को भी अपराधियों ने पेट के दायें भाग में गोली मार दी. इसके कारण शंभु गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










