दुकानदार से दुकान में घुस कर की मारपीट, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : शहर के कुतुबपुर वार्ड संख्या सात निवासी मोहम्मद तसगीर के पुत्र मोहम्मद शमीम के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शमीम को इलाज के लिये स्थानीय दुकानदारों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां डॉक्टर ने घायल का इलाज किया. स्थानीय लोगों ने […]
विज्ञापन
खगड़िया : शहर के कुतुबपुर वार्ड संख्या सात निवासी मोहम्मद तसगीर के पुत्र मोहम्मद शमीम के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शमीम को इलाज के लिये स्थानीय दुकानदारों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां डॉक्टर ने घायल का इलाज किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक उत्तरी हाजीपुर के कुछ लोग मालगोदाम रोड स्थित मसाले की दुकान में घुस कर शमीम के साथ मारपीट करने लगे, जिससे वह घायल हो गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
घायल शमीम ने बताया कि बीते दिनों कुतुबपुर में मेला में कुछ लोगों से झड़प हुई थी. उसी के रंजिश से मारपीट की गयी. मालूम हो इस तरह की घटना को लेकर दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है. इस घटना को लेकर आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन