आदर्श आचार संहिता का सख्ती से हो पालन : डीएसपी

Updated at : 11 Mar 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से हो पालन : डीएसपी

गोगरी : एसडीपीओ कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें एसडीपीओ पीके झा ने सीमावर्ती इलाकों के थानाध्यक्ष के साथ क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर कई अहम चर्चा की. एसडीपीओ श्री झा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में होना चाहिए. इसमें […]

विज्ञापन
गोगरी : एसडीपीओ कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें एसडीपीओ पीके झा ने सीमावर्ती इलाकों के थानाध्यक्ष के साथ क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर कई अहम चर्चा की. एसडीपीओ श्री झा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में होना चाहिए. इसमें लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई तय है.
इस दौरान उन्होंने सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सूची का आदान-प्रदान करने का आदेश देते हुए एक दूसरे की सहायता करने का निर्देश दिया. उनके इलाके के नामचीन अपराधियों की सूची भी तैयार कर उन पर कड़ी नजर रखने को कहा गया. चुनाव में किसी तरह की बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से निबटेगा.
अपराधियों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से वाहन चेकिंग के साथ-साथ गश्ती में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया. शराब तथा हथियार तस्करों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.साथ ही गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट रूप से अभियान चलाने पर विशेष रूप से वार्ता किया.
एसडीपीओ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में विधि व्यवस्था की बिंदुओं पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष से वारंट व कुर्की का आदान-प्रदान करने, सीमावर्ती इलाकों में विशेष रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाने, क्षेत्र के अवैध व जेल से छूटे शराब कारोबारियों की सूची बनाते हुए संयुक्त अभियान चलाने पर भी चर्चा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन