लोस चुनाव को ले कई स्तर पर तैयारी जारी आयुक्त ने लिया जायजा, डीएम ने की समीक्षा
Updated at : 08 Mar 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए.कार्यक्रम कीशुरुआत सुबह साइकिल रैली से हुई. लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करे,इसके लिये बीते कई दिनों से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं. इन कार्यक्रमों के जरीये वोटरों को वोट के महत्व के साथ-साथ उन्हें मतदान के […]
विज्ञापन
खगड़िया : लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए.कार्यक्रम कीशुरुआत सुबह साइकिल रैली से हुई. लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करे,इसके लिये बीते कई दिनों से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं.
इन कार्यक्रमों के जरीये वोटरों को वोट के महत्व के साथ-साथ उन्हें मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये उन्हें प्रेरित किया जा रहा है. प्रभातफेरी के बाद गुरुवार को शहर में साइकिल रैली निकाली गयी.समाहरणालय से डीएम अनिरुद्ध कुमार साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
रैली में शामिल लोग शहर में घूम-घूम कर मतदाताओं को वोट डालने की अपील की.शहर के अलग-अलग मार्ग होकर साइकिल रैली निकाली गई. और फिर समाहरणालय में आकर समाप्त हो गयी. गुरुवार को खगड़िया पहुंचे प्रमण्डलीय पंकज कुमार पाल ने डीएम लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में चल रही तैयारी की जानकारी ली.
जानकारी के मुताबिक डीएम ने अलग-अलग कोषांगों का गठन किये जाने, कोषांग में कार्य आरंभ होने, मतदाताओं को जागरूक करने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जाने सहित अन्य जानकारी दी. जिसके बाद डीएम में स्वयं भी सभी कोषांगों के वरीय तथा प्रभारी पदाधिकारियों के तहत बैठक आयोजित कर चुनाव तैयारीयों की समीक्षा की.
तथा आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर एसपी मीनू कुमारी, डीडीसी राम निरंजन सिंह, एडीएम शत्रुन्जय मिश्रा, लोक शिकायत एडीएम भूपेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
गुरुजी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा करायेंगे मुहैया
लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों में बने मतदान केन्द्रों पर मुलभूत सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेवारी सभी विद्यालयों के प्रधान को दी गई है.
गुरुवार को टाउनहॉल में दोनों अनुमंडल स्थित विद्यालयों के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम ने बैठक की. जिसमें सभी विद्यालय के प्रधान को अपने-अपने विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता, घरवाले एवं पड़ोसियों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा गया.
मौके पर मौजूद डीएम ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मतदाता को जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने को कहा.
डीएम ने कहा कि अधिकांश विद्यालयों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. ऐसे में वहां मुलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है. डीएम ने सभी विद्यालयों के प्रधानों को विद्यालय परिसर स्थित खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने को कहा है, ताकि वहां पानी की कोई समस्या न हो. डीएम ने विद्यालय का रंग- रोगन कराने के भी निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




