खगड़िया : राजकीय सम्मान से आजाद की हुई अंत्येष्टि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:18 AM

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के प्रख्यात समाजवादी नेता, राम मनोहर लोहिया के सहयोगी पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद का निधन 26 जनवरी को हुआ. रविवार को पूर्व विधायक की अंतिम शव यात्रा निकाली गयी. जिसमें सदर विधायक पूनम देवी यादव समेत हजारों लोगों ने भाग लिया. जिले के लोगों ने नम आंखों से आजाद को अंतिम […]

विज्ञापन
खगड़िया : जिले के प्रख्यात समाजवादी नेता, राम मनोहर लोहिया के सहयोगी पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद का निधन 26 जनवरी को हुआ. रविवार को पूर्व विधायक की अंतिम शव यात्रा निकाली गयी. जिसमें सदर विधायक पूनम देवी यादव समेत हजारों लोगों ने भाग लिया. जिले के लोगों ने नम आंखों से आजाद को अंतिम विदाई दी. शहर के अघोड़ी स्थान के निकट गंडक किनारे राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार किया गया.
मुख्यमंत्री ने जताया शोक : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज जिले के मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रसाद सिंह के व खगड़िया के पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद के निधन पर शोक व्यक्त की है.
राजद नेताओं ने भी जताया दुख : पूर्व विधायक रामबहादुर आजाद व अनंत के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
इधर, पूर्व कांग्रेस विधायक अनंत प्रसाद सिंह का निधन
गोपालगंज /पटना. मीरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत प्रसाद सिंह का निधन रविवार को पटना में हो गया. वर्ष 1926 में उनका जन्म अनंत चतुर्दशी के दिन हुआ था, विधायक 92 वर्ष के थे. वे मीरगंज से वर्ष 1969 में प्रथम बार विधायक बने. दूसरी बार 1972 में भी निर्वाचित हुए. वहीं वर्ष 1973 में गोपालगंज जिला बनने के साथ ही प्रथम जिप अध्यक्ष भी बने. पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो रणधीर कुमार सिंह के पिता थे. इनका अंतिम संस्कार सोमवार को मीरगंज बड़ई में किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन