बकरी के लिए चारा लाने गयी नाबालिग के साथ मनचले ने किया दुष्कर्म
खगड़िया : बिहार में खगड़िया के पसराहा में मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप स्थित कदवा बहियार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार को करीब चार बजे कदवा बहिया में बकरी का चारा लाने के लिये नाबालिग बच्ची गयी हुई थी. इसी दौरान दुष्कर्म की घटना को […]
खगड़िया : बिहार में खगड़िया के पसराहा में मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप स्थित कदवा बहियार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार को करीब चार बजे कदवा बहिया में बकरी का चारा लाने के लिये नाबालिग बच्ची गयी हुई थी. इसी दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित लड़की घर पहुंचकर अपने दादा दादी को घटना के बारे में बताया. घटना के वक्त लड़की के माता-पिता रिश्तेदार के यहां गये हुए थे. घटना के दिन सिर्फ घर में लड़की के वृद्ध दादा-दादी मौजूद थे. इसके कारण लड़की बकरी का चारा लाने बहियार गयी थी.
आपके शहर में
घटना की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह घर पहुंचे पीड़ित बच्ची के पिता ने मड़ैया थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी. थाने में आवेदन देकर गांव के ही विजय यादव के पुत्र अवधेश कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार साह ने घटना की पुष्टि करते हुए बयाया कि पीड़ित लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पु���िस अनुसंधान में जुट गयी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये खगड़िया भेजा गया है.
ये भी पढ़ें… छेड़खानी से मना करने पर पूरे परिवार को पीटा, तीन घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए