खगड़िया : पटना से कार लूट कर भाग रहे तीन युवक किये गये गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : पटना से इंडिगो कार लूट कर भाग रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो लोडेड देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है. तीनों युवक भागलपुर के रहनेवाले हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की सुबह चार बजे एक इंडिगो कार ने पेड़ में ठोकर मार दी. […]
विज्ञापन
खगड़िया : पटना से इंडिगो कार लूट कर भाग रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो लोडेड देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है. तीनों युवक भागलपुर के रहनेवाले हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की सुबह चार बजे एक इंडिगो कार ने पेड़ में ठोकर मार दी. जैसे ही गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे, चालक ने कहा कि इंडिगो में बदमाश बैठा हुआ है.
कार की घेराबंदी कर जब जांच की गयी तो तीन युवक सवार थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार राम पटना में भाड़े पर इंडिगो कार चलाता था. इसी दौरान भागलपुर के नवगछिया थाने के रंगरा निवासी सौरव सांडिल गोपालपुर थाना क्षेत्र के खगरा निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र रुद्रप्रताप सिंह, विजय कुंवर के पुत्र सौरव कुमार के पास से दो लोडेड देसी कट्टा सहित सात कारतूस व एक धारदार चाकू सहित तीन मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार तीनों युवकों जेल भेज दिया गया है.इंडिगो कार चालक धर्मेंद्र कुमार राम ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने पहले बख्तियारपुर पहुंचाने के लिए 1400 रुपये में किराया तय किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन