भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का अस्थि कलश आज पहुंचेगा खगड़िया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश यात्रा भागलपुर से सतीशनगर होते हुए खगड़िया शुक्रवार को पहुंचेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश चार बजे शाम बलुवाही बस स्टैंड पहुंचेगी. अस्थि कलश यात्रा को नगर में भ्रमण कराया जायेगा. थाना रोड, मेन […]
विज्ञापन
खगड़िया : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश यात्रा भागलपुर से सतीशनगर होते हुए खगड़िया शुक्रवार को पहुंचेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश चार बजे शाम बलुवाही बस स्टैंड पहुंचेगी. अस्थि कलश यात्रा को नगर में भ्रमण कराया जायेगा. थाना रोड, मेन रोड, बखरी बस स्टैंड होते हुए राजेंद्र चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. उसके बाद बलुवाही बूढ़ी गंडक में अस्थि कलश विसर्जन किया जायेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा के साथ भारत सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व सांसद पुतूल सिंह अस्थि कलश यात्रा में भाग लेंगे. जिलाध्यक्ष ने जिले के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों के साथ साथ संगठन के साथियों से अस्थि कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन