दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

अलौलीः थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के पश्चिमी गिदघा गांव में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये. मौके पर सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह एवं अलौली थाना के एएसआइ तृप्ती नारायण यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. मृतक बच्चों को […]

विज्ञापन

अलौलीः थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के पश्चिमी गिदघा गांव में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये. मौके पर सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह एवं अलौली थाना के एएसआइ तृप्ती नारायण यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. मृतक बच्चों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार बुधवार को कृष्णानंद यादव के घर का दीवार सुबह चार बजे गिर गया. घर के अंदर ही दोनों बच्चे एवं पति प-ी सोये हुए थे. दीवार गिरने से कारण कृष्णा नंद यादव के साथ-साथ उनकी प-ी सुनीता देवी घायल हो गयी. वहीं इसी घटना में उनके दो पुत्र आठ वर्षीय छोटू कुमार तथा छोटू का मौसेरा भाई औराही गांव के ब्रrादेव यादव के पुत्र पांडव कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. थानाध्यक्ष हरेराम साह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया गया. सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन