युवती से दुष्कर्म का प्रयास, छह के विरुद्ध प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 6:23 AM
पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के डुम्मरकोठी गांव में गांव के मनचले द्वारा घर में सो रही 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. पड़ोस की महिला ने दीवार के छेद से देखने पर घर के आंगन में सो रही युवती की मां को घटना की जानकारी दी. […]
पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के डुम्मरकोठी गांव में गांव के मनचले द्वारा घर में सो रही 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. पड़ोस की महिला ने दीवार के छेद से देखने पर घर के आंगन में सो रही युवती की मां को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर युवती की मां एवं पड़ोस की महिला घर में दाखिल हुआ तो मनचले युवक चाैकी के नीचे पाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के डुम्मरकोठी निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर कहा कि दो दिन पूर्व रात्रि में वे अपने बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी. रात्रि के करीब साढ़े बारह बजे गांव के ही असलम हाफिज का 22 वर्षीय पुत्र करीम घर के बरामदे पर सो रही सबसे बड़ी बेटी के पास पहुंच कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.
पड़ोस की महिला ने इस वारदात को दिवाल के छेद से देखने पर युवती की मां को नींद से जगाया. जब मैं पड़ोसी महिला के साथ बेटी के पास गयी तो देखा कि करीम चौकी के नीचे छुपा है. शोरगुल होने पर आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गये. मैं आरोपित के पिता असलम हाफिज के पास रात्रि में शिकायत की तो उसने कहा कि यदि गलती मेरे पुत्र ने किया है तो दोनों की शादी करवा देंगे. सुबह होकर गांव पंचों द्वारा पंचायत किया गया. जिसमें यह तय हुआ कि आरोपित युवक की निकाह उसी युवती से होगी.
लेकिन पंचायत के बाद आरोपित के पिता ने यह कहते हुए मुकर गया कि उसका बेटा बाहर चला गया है. इसलिए अब निकाह नहीं होगा. इधर थानाध्यक्ष राजकुमार साह ने पीड़ित युवती के मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. जिसमें धारा 376 एवं 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से जांच किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपित के पिता सहित छह को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










