महाशिवरात्रि पर कलश यात्रा में शामिल होंगी 1100 कन्याएं

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 12 Feb 2026 10:17 PM

विज्ञापन

5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य शिव बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग स्थित भगवती मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 1100 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. अगुवानी गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्नान एवं विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कन्याएं माथे पर कलश धारण कर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची. इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय मां भगवती के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा. मां भगवती मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 17वें वर्ष भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 12 फरवरी की सुबह निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला. 13 एवं 14 फरवरी को देश के प्रख्यात संत जगतगुरु बल्लभाचार्य महाराज के मुखारविंद से कथा प्रवचन किया जायेगा. जबकि संध्या में गंगा आरती श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करेगी. 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य शिव बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी. आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और शिवभक्तों की टोली पूरे क्षेत्र को शिवमय बना देगी. सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी जगत की चर्चित गायिका इंदु सोनाली अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगी. आयोजक सतीश मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है. पूर्व मुखिया रीना देवी ने कहा कि गांववासियों का सहयोग ही इस महोत्सव की असली ताकत है. मौके पर मुखिया देवेंद्र शर्मा, राजीव कुंवर, मुन्ना चौधरी, सोनु कुमार, भास्कर कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन