नशे की हालत में युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 Dec 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में युवक गिरफ्तार

बेलदौर : स्थानीय तिलाठी चौक पर नशे की हालत में हुड़दंग मचाते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय समीप तिलाठी चौक पर बोबिल फुलवडिया गांव के सुधीर कुमार शराब के नशे में धुत होकर बाइक से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसी […]

विज्ञापन

बेलदौर : स्थानीय तिलाठी चौक पर नशे की हालत में हुड़दंग मचाते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय समीप तिलाठी चौक पर बोबिल फुलवडिया गांव के सुधीर कुमार शराब के नशे में धुत होकर बाइक से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसी गांव के ऑटो मिस्त्री बालक कुमार को नशेड़ी ने बाइक से ठोकर मारकर घायल कर दिया.

आसपास के ग्रामीणों ने जब आरोपित युवक को समझाया तो नशे की हालत में गाली गलौज करने लगा. ग्रामीणों ने स्थिति को भांपते हुए नशेड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि घायल युवक का इलाज पीएचसी में करवाकर घर भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शराबी युवक को ब्रेथ एनालाईजर जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन