रसौंक में युवक को मारी गोली, मौत

खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की देर रात्रि की है. पुलिस ने हत्या के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस […]
खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की देर रात्रि की है. पुलिस ने हत्या के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने घटना के बाद दो युवक को गिरफ्तार किया है.
मृतक के भाई परमानंद के आवेदन पर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने कांड संख्या 162/17 दर्ज कर हत्या के आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादवेंदु ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात जियालाल तांती के पुत्र रामानंद तांती को सोये अवस्था में गोली मार दी गयी. उक्त मामले के आरोपित सुमन तांती एवं शंकर तांती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




