व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज करना पड़ेगा महंगा

खगड़िया : किसी माध्यम से व्हाट्स एप का नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने वाले के खिलाफ पुलिस ने इनके दिनचर्या में शामिल है. इन्हें पुलिस का खौफ नहीं. क्योंकि अबतक पकड़े नहीं गए हैं. ऐसे लोगों की संख्या कई हैं. इसके तहत चित्रगुप्त थानाध्यक्ष अभिषेक और गोगरी पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू […]
खगड़िया : किसी माध्यम से व्हाट्स एप का नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने वाले के खिलाफ पुलिस ने इनके दिनचर्या में शामिल है. इन्हें पुलिस का खौफ नहीं. क्योंकि अबतक पकड़े नहीं गए हैं. ऐसे लोगों की संख्या कई हैं. इसके तहत चित्रगुप्त थानाध्यक्ष अभिषेक और गोगरी पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है.
जी हां बदलते समय में सोशल मीडिया संचार का एक बड़ा साधन बन गया है. सूचना के आदान-प्रदान के लिए अधिकारियों से लेकर आमलोग तक सोशल मीडिया से जुड़े हैं. लेकिन कुछ गलत तबके के लोगों द्वारा इसका धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है. जिसके कारण कई महिलाएं व सभ्रांत लोग काफी परेशान हैं. हाल के दिनों में इस तरह की पीड़ा को लेकर कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत की. कई लोगों पर कार्रवाई हुई.बावजूद अभी भी कई ऐसे लोग हैं. जो पुलिस की पकड़ से दूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




