बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन

कटिहार: प्राणपुर थाना क्षेत्र के मरोचा गांव के गिदरी धार के बाढ़ पानी में पैर फिसलने से युवक की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझलला पंचायत के मुखिया अजय कुमार मंडल एवं मृतक के परिजन के द्वारा बताया गया कि शनिवार की दोपहर 12:00 बजे धान का बिचड़ा पहुंचाने के क्रम में गिरी धार के बाढ़ पानी में पैर फिसलने से युवक आशीष कुमार मंडल उम्र 20 वर्ष पिता अरुण कुमार मंडल वार्ड संख्या 8 साकिन मरोचा थाना प्राणपुर निवासी की मौत हो गया, जिससे प्राणपुर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. युवक की मौत होने पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन