खेत में जमे पानी में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

युवक के मौत होने से परिवार में मातम का माहौल

विज्ञापन

मनसाही. थाना क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के कामत टोला के समीप खेत में जमे हुए पानी में रविवार देर रात्रि युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक 31 वर्षीय सहादत उर्फ सेटू पिता अलाउद्दीन, शरीफगंज थाना सहायक निवासी पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गयी. घटना को लेकर पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने मनसाही थाना को सूचना देते हुए घटना की जानकारी दिया. मौके पर थानाध्यक्ष आलोक राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. घटना को लेकर लोगों की बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

धार में डूबने से किशोर की मौत

कुरसेला. थाना क्षेत्र के तीनघरिया बिंद टोली गांव के समीप धार में सोमवार की सुबह किशोर की डूब कर मौत हो गयी. किशोर को जब तक धार से बाहर निकाला गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृत किशोर दिलखुश कुमार (9) पिता बालेश्वर महतो थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया बिंद टोली ग्राम का निवासी था. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. किशोर की मां संजू देवी पुत्र के मौत वियोग में दहाड़े मार रो रही थी. पुलिस ने मृत किशोर के शव को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन