घासी टोला शिव मंदिर में यज्ञ संपन्न
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 Feb 2026 7:11 PM
घासी टोला शिव मंदिर में यज्ञ संपन्न
मनसाही मरंगी पंचायत के घासी टोला गांव में ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेग्रामीण, कमेटी, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन के पहल पर सोमवार को 551 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकालकर 48 घंटे का हरिनाम संकहर्तन यज्ञ का आयोजन किया था. संकीर्तन स्थल पर मंत्रोच्चार से 48 घंटे का हरिराम नाम संकीर्तन किया. संकीर्तन स्थल पर राधा कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. मेले का भी आयोजन के साथ-साथ राम लीला का आयोजन किया. कमेटी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा. मनसाही सीओ इस्माइल, प्रभारी थाना प्रभारी मुस्तफा अंसारी व उनकी टीम ने बारी-बारी से शिव मंदिर स्थल का निरीक्षण व दौरा करते रहे. कमेटी के सभी सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन, अंचल प्रशासन, एसडीएम, डीएम व न्यायालय को धन्यवाद अर्पित की. शिवरात्रि को लेकर इस बार 15 लोगों के नाम से लाइसेंस भी जारी किया गया. शांतिपूर्ण माहौल मेला एवं यज्ञ संपन्न को लेकर बुधवार को स्थानीय कमेटी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बुधवार की शाम को यज्ञ हवन के साथ धूमधाम से गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










