ePaper

परंपरागत व उल्लास के साथ किया गया भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

Updated at : 03 Nov 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

चित्रगुप्त पर तैयार दृश्य गीत का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन

कटिहार. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को चित्रगुप्त समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी. शहर के न्यू मार्केट हाई स्कूल पारा में कायस्थों की कुल देवता भगवान चित्रगुप्त का संगमरमर की स्थापित मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना की गयी. इस अवसर पर शहर के सभी बुद्धिजीवी, विद्वान एवं कलम से कार्य करने वाले सभी लोग शामिल हुए. भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना पारंपरिक विधि से की गयी और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर ई रंजीत प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त पर दृश्य गीत का लोकार्पण हुआ. इस दृश्य गीत के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त की महिमा को फिल्माया गया है. बुद्धिजीवी समाज को गीत समर्पित करते हुए रंजीत प्रसाद ने कहा कि यह पूजा लेखाकार, व्यवसायी और ज्ञान साधक समुदाय द्वारा भगवान चित्रगुप्त की आराधना के रूप में की जाती है, जो धर्म के लेखांकन और न्याय के देवता माने जाते है. वहीं इस पूजा का उद्देश्य यह है कि हम अपने जीवन के कार्यों को सत्यनिष्ठा और न्यायपूर्ण तरीके से कर सकें और समाज में समृद्धि, सत्य और धर्म का संचार कर सकें. इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि चित्रगुप्त महाराज भारत और नेपाल की हिंदू कायस्थ जाति के जनक अधिकारी भी माने जाते है. इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि इस पूजा-अर्चना में बुद्धिजीवी जाति एवं वर्ग लोग पूजा अर्चना कर भूले भटके गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और नई कलम से पुनः अपने कार्य को प्रारंभ करते है. चित्रगुप्त मंदिर के संस्थापक विकास कुमार सिन्हा ने बताया कि जगतपिता ब्रह्मा जी के अंश, ज्ञान के अधिष्ठाता देवता, मानव जाति के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से सभी को समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति हो. संरक्षण संस्कृति के विनय भूषण ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त एक प्रमुख हिंदू देवता है. प्रोफेसर एसएन कर्ण ने कहा कि आज शिक्षा की जरूरत सभी वर्गों में है. शिक्षा के आलोक से हमें भारत को मजबूत बनाना है. इसलिए कलम के महत्व को समझना होगा. जीकेसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत मलिक ने कहा कि चित्रगुप्त भगवान सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश है. उन्हें न्याय का देवता माना जाता है. इस अवसर पर पूर्व सांसद निखिल कुमार, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, प्रोफेसर सुरेश प्रसाद सिंह, अधिवक्ता रामानंद सिन्हा, रूपेश कुमार, सुमित वर्मा, उदय शंकर वर्मा, डॉ सुधीर, डॉ पीसी दास, डॉ अजय कुमार, अवधेश वर्मा, मनीष घोष उर्फ बिट्टू घोष, धनंजय कुमार, जदयू नेता आलोक वर्मा, भाजपा नेता अंजनी सिंह उपस्थित थे. मनिहारी में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया

फोटो 28 केप्शन- मनिहारी में चित्रगुप्त प्रतिमा के साथ श्रद्धालु.

प्रतिनिधि, मनिहारी

नगर स्थित कायस्थ टोला में रविवार को चित्रगुप्त पूजा मनायी गयी. चित्रगुप्त पूजा कमेटी की ओर से चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की. मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में एक मात्र कायस्थ टोला में पूजा की जाती है. पूजा से माहौल भक्तिमय बना हुआ था. पंडित नरेश झा के मंत्रोच्चारण से पूजा हुआ. मौके पर अरूण श्रीवास्तव, अधिवक्ता कुन्दन सिन्हा, सपन सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, सुमित सिन्हा, सुबोध श्रीवास्तव, अविनाश सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, अंकिता दीप, नितेश सिन्हा, अर्चना सिन्हा, किशन, विक्की राज, कन्हैया, राजा, मिठू, गोलू, रीचा, जय, देव, वैभव श्रीवास्तव, श्रृष्टी, लिपि, सौरभ, गौरव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन