महिला की ब्रेन हेमरेज हुई मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 Feb 2026 6:50 PM

विज्ञापन

महिला की ब्रेन हेमरेज हुई मौत

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या चार मीरापरती गांव में शनिवार को एक निर्धन, असहाय महिला की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने दाह संस्कार को लेकर मृतक के परिजनों को अपने निजी कोष से आर्थिक मदद की. मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि मृतक सुनीता देवी काफी निर्धन व असहाय महिला थी. किसी प्रकार मजदूरी कर अपने परिवार का भरन पोषण करती थी. अचानक जमीन पर गिरने से महिला का ब्रेन हेमरेज हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन नहीं बच पाई और उसकी मौत हो गयी. परिवार में दुःखों का पहार टूट पड़ा है. मृतक के परिजनों की दयनीय स्थिति को देखते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने अंतिम संस्कार को लेकर अपने निजी कोष से आर्थिक मदद की. बताया परिजनों को जल्द ही कबीर अंत्येष्टि तहत सरकारी लाभ दिया जायेगा. सरकार द्वारा दिए जाने वाले परिवारिक लाभ भी मिलेगा. मृतका के पति का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है. तीन पुत्र व पुत्री है. अब तीनों बच्चों के सर से माता पिता दोनों का साया छिन गया. मृतका अपने पिछे तीनों पुत्र व पुत्री को छोड़ स्वर्ग सिधार गई. मृतक के निधन से पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. वार्ड सदस्य मो रईस व मृतक के परिजन सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन