ePaper

नशेड़ी पति के हमले से घायल पत्नी की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 26 Jul 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

21 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के विजय बाबू पोखर के समीप एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल एवं रेफर उपरांत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

कटिहार. 21 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के विजय बाबू पोखर के समीप एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल एवं रेफर उपरांत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के फसिया टोला निवासी लवली देवी को उसका पति आनंद पासवान को नशे की लत थी. जिस कारण वह अक्सर अपनी पत्नी को मारता पीटता रहता था. बीते माह पूर्व अपनी पत्नी एवं बच्चों को घर से निकाल दिया था. इसके बाद पीड़ित लवली किराये के मकान पर तीन गछिया में रहती थी. इसके बाद भी नसेरी पति किराए के मकान पर आ धमकता था और नशे के लिए उससे रुपया छीन लेता था. 21 जुलाई को पति लवली के पास आया तथा उससे रुपया मांगने लगा. लवली ने कहा कि इसी रुपए से वह अपने तथा अपने बच्चों का भरण पोषण करती है. इसलिए वह रुपया देने से इंकार कर दी. इसके बाद दोनों में विवाद हुआ. जब महिला काम पर जा रही थी. उसी दौरान उसके पति ने ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना को कारित करते हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया था. इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी थी. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपित पति आनंद पासवान को गिरफ्तार कर घायल पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस बाबत आरोपित पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन