रैयांपुर घाट में पुल का मुद्दा उठाने का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

रैयांपुर घाट में पुल का मुद्दा उठाने का स्वागत

विज्ञापन

बलिया बेलौन तैयबपुर पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम ने विधायक डॉ दुलाल चन्द्र गोस्वामी द्वारा विधानसभा सत्र में रैंयापुर में महानंदा नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा उठाने का स्वागत किया. कहा की रैंयापुर में पुल बनने की आशा जगी है. क्षेत्र के लोगों द्वारा कई दशक से पुल निर्माण की मांग करते आ रहे है. यहां पुल के अभ��व में लोग नाव से नदी पार करते हैं. उन्होंने कहा की चौकी कुरूम पथ पर महानंदा नदी रैयांपुर घाट में उच्च स्तरीय पुल के अभाव में बहुत बड़ी आबादी को आवागमन के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है. विशेष कर बारिश व बाढ की समय में करीब दो लाख की आबादी के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है. इस क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए महानंदा नदी नाव से पार करना पड़ता है.. बारिश बाढ के समय 15 किमी के बदले 45 किमी दूरी तय करनी पड़ती है. यहां पुल बन जाने से लोगों को आर्थिक लाभ के साथ समय की बचत होगी. लोगों के लिए रोजगार का अवसर बढ़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन