आशा बहाली में रिश्वतखोरी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आशा बहाली में रिश्वतखोरी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप आजमनगर प्रखंड मेंआशा बहाली में रिश्वतखोरी का मामला को लेकर दनिहां पंचायत के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के मुख्य द्वार पर धरना व प्रदर्शन कर आक्रोश जताया. धरना में दनिहां पंचायत के वार्ड संख्या 10 तथा 14 के लिए आशा कार्यकर्ता की बहाली आम सभा के माध्यम से किया गया. आम सभा की प्रति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में समर्पित करते हुए वार्ड संख्या 10 तथा 14 के लिए चयनित आशा कार्यकर्ता को नियोजन पत्र देने के लिए पंचायत के मुखिया ने निर्देशित किया गया. पर वार्ड संख्या 10 में चयनित आशा कार्यकर्ता को नियोजन पत्र तो दे दी गयी. पर वार्ड संख्या 14 के लिए चयनित आशा कार्यकर्ता सहबुन निशा के द्वारा रिश्वत की राशि नहीं दिए जाने की वजह से नियोजन पत्र नहीं दी गयी. पंचायत के लोगों द्वारा बुधवार के दिन लगातार ढाई घंटों तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के मुख्य द्वार पर धरना देकर आक्रोश जताया. पंचायत के मुखिया रूबी खातून ने बताया कि वार्ड 14 के लिए चयनित आशा लाभार्थी के द्वारा रिश्वत के तीन लाख रुपए नहीं दिए जाने की वजह से नियोजन पत्र नहीं दिया गया. सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी ने कहा कि सीएस कटिहार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मिली भगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बात कही गयी. साथ ही जिला पदाधिकारी कटिहार से जांच की मांग की गई है. बीसीएम पंकज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने रिश्वत लेने की बात से सीधे इनकार करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 14 के लिए आम सभा नहीं किया गया है. आशा कार्यकर्ता की बहाली नहीं किया गया है. वार्ड सभा करके दिए जाने के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. पंचायत के मुखिया रूबी खातून, मुखिया प्रतिनिधि नौशाद आलम, सरपंच मारूफ, उषा देवी यासमीन आरा, बिजली देवी, पूजा देवी, माया देवी, अजमेरी खातून, सीनू देवी, उर्मिला देवी, बिजली देवी, जूली खातून, तरुणी शर्मा आदि सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए