किसान सह समाजसेवी का असामयिक निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किसान सह समाजसेवी का असामयिक निधन, शोक

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के किसान सह समाजसेवी सतीश चन्द्र चौधरी का असामयिक निधन से सुजापुर पंचायत बलुआ गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके आवास बलुआ गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने सतीशचन्द्र चौधरी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि में पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी, नगर पंचायत बरारी की मुख्यपार्षद बबीता यादव, राजद नेता बीमल मालाकार, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष पंकजेश कुमार, कलवार समाज के अध्यक्ष महेश चौधरी, अभय जयसवाल, गौतम भगत, किसान स्वामीनाथ जयसवाल, अरुण कुमार चौधरी, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी, गुरुद्वारा भवानीपुर के प्रधान रंजीत सिंह, भगवान चौधरी, बिनोद सिंह, सरपंच सत्येन्द्र कुमार सहित लोगों ने सतीशचंद्र चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र आनंद कुमार, आंचल कुमारी, सोनी कुमारी को सांत्वना दी. कहा उनके जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन