41 लीटर विदेशी शराब के साथ पूर्णिया का दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बलिया बेलौन पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान फुटानी चौक मीनापुर के निकट से ऑटो सवार को रोक कर तलाशी लेने पर ऑटो में बने तहखाना से विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान फुटानी चौक मीनापुर के निकट से ऑटो सवार को रोक कर तलाशी लेने पर ऑटो में बने तहखाना से विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही गश्ती गाड़ी को शक होने पर रोकने का इशारा किया, लेकिन भाग रहे थे. इसी दौरान दो तस्कर को बलिया बेलौन पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की गुप्त सूचना पर बलिया बेलौन पुलिस ने ऑटो की तलाशी लेने पर 41 लीटर विदेशी शराब अलग-अलग विभिन्न ब्रांड का बरामद किया. साथ ही पूछताछ करने पर अपना नाम इमरान अंसारी, पिता वकील, कस्बा थाना कस्बा, मुस्तफा अंसारी पिता फैयाज अंसारी, डगरूआ थाना दोनों जिला पूर्णिया का निवासी है. जिन्हें मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन