ePaper

छठ घाट पर पटाखा जलाने के दौरान चार वर्षीय बच्चा समेत कुल दो लोग जख्मी

Updated at : 08 Nov 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया छठ घाट पर छठ पूजा के अवसर पर पटाखा जलाने के दौरान एक चार वर्षीय बच्चा समेत कुल दो लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

कोढ़ा.कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया छठ घाट पर छठ पूजा के अवसर पर पटाखा जलाने के दौरान एक चार वर्षीय बच्चा समेत कुल दो लोग जख्मी हो गये. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया. जहां जख्मी का प्राथमिक उपचार कोढ़ा के अस्पताल में चल रहा है. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भागीरत कुमार उम्र चार वर्ष एवं चंद्र मालाकार उम्र 30 वर्ष दोनों ग्राम खेरिया छठ घाट पर पटाखा जला रहे थे. इसी दौरान अचानक पटाखा जोरदार आवाज की और दोनों जख्मी हो गये. इसी दौरान छठ घाट पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर्य ने बताया कि पटाखा से जले दोनों व्यक्ति का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन