मरणोपरांत बीमा के मिले दो लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

मरणोपरांत बीमा के मिले दो लाख रुपये

विज्ञापन

परिवार में खुशी, मुखिया व शाखा प्रबंधक ने सौंपा दो लाख का चेक आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खुरियाल पंचायत निवासी अलीहसन सफेदगीर के परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी. जब उनकी दिवंगत पत्नी के नाम से कराये गए बीमा की राशि उन्हें प्राप्त हुई. अली हसन सफेदगीर ने अपनी पत्नी गुलाजुन खातून का बीमा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खुरियाल शाखा में कराया था. शाखा प्रबंधक गुफरान आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलाजुन खातून पूर्व से बैंक की ग्राहक थी. उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा कराया था. दुर्भाग्यवश उनकी मृत्यु के बाद बीमा योजना के अंतर्गत नामित नॉमिनी उनके पति अलीहसन सफेदगीर को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया. खुरियाल पंचायत के मुखिया जाकिर हुसैन ने बताया कि गुलाजुन खातून लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. लंबी बीमारी के बाद उनकी मृत्यु हो गयी. मृत्यु उपरांत सेंट्रल बैंक खुरियाल शाखा द्वारा त्वरित कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके पति को बीमा राशि का भुगतान किया गया. जो परिवार के लिए इस कठिन समय में बड़ी राहत साबित हुई है. मुखिया और बैंक प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बीमा की राशि का चेक सौंपते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी बताया. अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन