पुलिस ने बाइक सवार से दो किलो दो सौ गांजा किया बरामद

Updated at : 22 Jun 2024 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक सवार से दो किलो दो सौ गांजा किया बरामद

परिक्षेत्र में गांजा तस्करी का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस के तमाम बंदिशों के बाद तस्करी का काला कारोबार फलता फूलता आ रहा है.

विज्ञापन

कुरसेला. परिक्षेत्र में गांजा तस्करी का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस के तमाम बंदिशों के बाद तस्करी का काला कारोबार फलता फूलता आ रहा है. अब तक कुरसेला थाना क्षेत्र में बड़ा छोटा गांजा का अनेकों खेप पुलिस पकड़ में आ चुका है. सख्त कार्रवाई के बावजूद धंधेबाज तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात कुरसेला नया चौक से बाइक सवार से 2.200 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है. जानकारी अनुसार गांजा प्लास्टिक के बोरे में रखा था. मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपित थाना क्षेत्र के नबाबगंज बासा टोला निवासी रत्न कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित के गिरफ्तारी के साथ एक मोबाईल फोन व बाइक को जब्त किया है. गांजा को जब्त कर पुलिस कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के कार्रवाई में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन