ePaper

सदर अस्पताल में बिचौलिया में संलिप्त 10 आशा कर्मी के विरुद्ध दर्ज मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 11 Feb 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में बिचौलिया में संलिप्त 10 आशा कर्मी के विरुद्ध दर्ज मामले में दो गिरफ्तार

सदर अस्पताल में बिचौलिया में संलिप्त 10 आशा कर्मी के विरुद्ध दर्ज मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन

– डीएम के निर्देश पर बिचौलिया आशा कर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज – एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई कर दो को किया गिरफ्तार – डीएम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कसा नकेल कटिहार नगर थाना में आशा कर्मी के विरुद्ध दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आशा कर्मियों को गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने पूर्व में सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था. सामने यह बात आई थी कि अस्पताल में बिचौलिए हावी हैं. सदर अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को निजी नर्सिंग होम भेजा जाता है. दवाई व जांच भी निजी प्रतिष्ठानों से कराने के लिए लोगों को गुमराह किया जाता है. शिकायत पर डीएम ने स्वस्थ कर्मियों को निर्देशित किया कि ऐसे बिचौलिए जो भी हो उसके विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई करें. डीएम के आदेश के आलोक में सामुदायिक उत्प्रेरक ने साक्ष्य के आधार पर नौ आशाकर्मी को प्राथमिकी अभियुक्त तथा एक अज्ञात सहित 10 के विरुद्ध नगर थाना में कांड दर्ज किया. कांड दर्ज होते ही एसपी ने नगर थाना पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. नगर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित कविता एवं सरिता को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है. इधर इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग जिला पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान को धन्यवाद दिया है. लोगों की माने तो वर्षों से सदर अस्पताल में बिचौलिए हावी थे. अस्पताल प्रशासन को शिकायत के बाद भी बिचौलिए सदर अस्पताल आए मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल भेजकर, मोटी रकम वसूलते थे. अस्पताल प्रशासन मुकदर्शक बनी रहती थी. लेकिन इस कार्रवाई से जिले के वैसे आशा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी जो बिचौलिए में संलिप्त हैं. उन में दहशत का माहौल व्याप्त है. प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से अस्पताल आए मरीजों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन