कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है प्रशिक्षण

विज्ञापन

– सदर विधायक के आवास पर भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक कटिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. सात मार्च से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर मंडल स्तरीय प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया. जिले के सातों विधानसभा में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण की तैयारी के साथ प्रशिक्षण की पूरी संगठनात्मक व्यवस्था को सफलता पूर्वक करने को लेकर बैठक में कई विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में प्रमुख मंडल कार्यकारिणी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला, प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे. सत्र कुल सात विषयों के अनुसार वक्ताओं की सूची भी तैयार की गई है. जो प्रत्येक मंडल में जाकर विभिन्न सत्रों को लेने का कार्य करेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ यह अभियान संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनायेगी. मंडल स्तर के प्रशिक्षण शिविर सात मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किये जायेंगे. कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से ही नेता बनते हैं. समय-समय पर प्रशिक्षण लेने से कार्यकर्ता अपडेट रहते है. प्रशिक्षण संगठन की रीढ़ है. यह कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है. जिला कोर कमेटी की बैठक में कटिहार जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ,प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, निखिल कुमार चौधरी, राजवंशी सिंह, लक्खी प्रसाद महतो, कृष्ण कुमार सहा राय, सुनील प्रसाद कर्ण, डॉ एसएन पोद्दार, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष व प्रशिक्षक टोली शोभा जयसवाल, प्रेम प्रकाश चौधरी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन