ePaper

परिवाहन नियमों के विपरित मुख्य सड़कों पर टोटो मार रहा फर्राटा

Updated at : 23 Feb 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
परिवाहन नियमों के विपरित मुख्य सड़कों पर टोटो मार रहा फर्राटा

परिवाहन नियमों के विपरित मुख्य सड़कों पर टोटो मार रहा फर्राटा

विज्ञापन

कुरसेला परिवाहन नियमों को ताक पर रख कर टोटो का परिचालन सड़कों पर जानलेवा साबित हो रहा है. सड़कों पर दौड़ता टोटो लोगों को हादसे का शिकार बनाकर मौते दे रहा है. घटित हादसों के सिलसिले ने टोटो को खतरे का सवारी बना दिया है. बावजूद टोटो के अनियंत्रित परिचालन में सुधार नहीं हो रहा है. परिवाहन नियमों के विरूद्ध सड़कों पर आवागमन करने वाले टोटो के विरूद्ध संबंधित विभाग की कार्रवाई ढिली पड़ी हुई है. जबकि परिवाहन विभाग ने मुख्य सड़क एनएच 31, एसएच 77 सड़क पर टोटो का परिचालन प्रतिबंधित किया है. प्रतिबंध के बाद भी मुख्य व्यस्तम सड़कों पर टोटो का परिचालन बदस्तूर जारी है. कुरसेला के मुख्य सड़क चौक चौराह पर टोटो की भरमार लगी रहती है. क्षेत्र के स्थानीय सवारियों से लेकर लम्बी दूरी के यात्रियों को टोटो वाले गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है. परिवाहन विभाग ने टोटो को ग्रामीण सड़क पर चलाने के लिए निदेशित किया है. जारी निदेशों को ठेंगा दिखा कर टोटो संचालक मुख्य सड़कों पर आवागमन कर रहे है. अब तक टोटो से घटित दुर्घटना में कई की मौते हो चुकी है. एनएच 31 के बस पड़ाव के समीप 18 फरवरी को टोटो के धक्का से असंतुलित होकर टीन के चदरा से गला कट कर मजदूर की मौत हो गयी थी. इसी तरह 9 अप्रैल 2025 को एनएच 31 पर आईबीपी पंप के समीप टोटो पलटने से महिला की मौत हो गयी. मृत महिला राधिका देवी (21) पति तरुण यादव समेली चकला की निवासी थी. एसएच 77 पर नबाबगंज चौक पर ऑटो पलटने से वृद्व की मौत हो गयी. टोटो पलटने से 23 सितम्बर 2025 को उस पर सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. स्टेशन रोड कब्रगाह के समीप 24 सितम्बर 2025 को टोटो से धक्का लगने से टेगरिया निवासी अंकित आंनद (32) की मौत हो गयी. इनके अलावा टोटो से दुर्घटना की अन्य कई घटनाएं घटित हो चुकी है. सड़कों पर दौड़ने वाले टोटो की गति नियमों के विरुद्व नियंत्रण से बाहर होती है. कब किधर से टोटो आ जाये इसका अंदाजा लगाना कठिन होता है. बताया जाता है कि सड़कों पर चलने वाले टोटो चालकों मे नाबालिग भी शामिल होते है. जानकारी में बताया जाता है कि टोटो चलाने वाले चालकों में अनेको चालकों के पास लाइसेंस नहीं होता है. परिवाहन विभाग या पुलिस प्रशासन टोटो और उसके चालकों की जांच नहीं करती है. जिस वजह सो टोटो- ऑटो सड़कों पर मनमाने तरीके से परिचालन करने का कार्य करते है. बेरोजगारों के लिये रोजगार का बन गया है साधन क्षेत्र में बेरोजगारों के लिए टोटो ऑटो रोजगार का साधन बन गया है. ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के सैकड़ों युवा टोटो, ऑटो चलाकर रोजगार से परिवार का भरण पोषण कर रहे है. सुदुर गांवों से लेकर बाजार में हर तरफ टोटो की सवारी प्रचलित हो चुकी है. हर जगह सहजता से गंतव्य के लिए टोटो की सवारी उपलब्ध हो जाती है. सड़कों पर दिन व दिन टोटो की संख्या इजाफा हो रहा रहा है. खामियां यह है कि टोटो चलाने वाले परिवाहन नियमों का पालन नहीं कर रहे है. चौक- चौराहों पर टोटो की बढ़ती भीड़ तेज सवारी के लिए परेशानी बन जाती है. टोटो का परिचालन मुख्य सड़कों पर पर है प्रतिबंधित राज्य सरकार ने टोटो को मुख्य व्यस्तम सड़कों पर परिचालन करने से प्रतिबंधित किया है. टोटो का परिचालन नियम अनुसार ग्रामीण सड़कों पर चलने के लिये निर्धारित किया गया है. जबकि मुख्य सड़कों पर टोटो का परिचालन बंद होने से गांव बाजार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन