नाना के घर आये तीन वर्षीय जुड़वा भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

नाना के घर आये तीन वर्षीय जुड़वा भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

फोटो 23 कैप्शन- मौके जांच पड़ताल करते पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत की बभनी गांव में घर के पास बने तालाब में पैर फिसलकर गिरने से जुड़वा भाईयों की शनिवार को मौत हो गयी. तालाब में गिरने के बाद दोनों भाई गहरे पानी में चले गये और डूब गये. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने कहा, मृत दोनों भाई साहजा पंचायत की कासतहावर गांव निवासी सईदूल रहमान के पुत्र हैं. एक सप्ताह पूर्व अपने नाना के घर मां के साथ बभनी गांव आया था. मृतक बालक के नाना अनिसुर रहमान ने बताया कि तनवीर आलम और तनवीर अख्तर तीन वर्ष घर के समीप तालाब में पैर फिसलने से गिर गये थे. जिससे दोनों बच्चों की तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गयी. काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों को मृत हालत में तालाब के पानी से बाहर निकाला. इस घटना को मालूम होते ही राजस्व कर्मचारी केके राय, प्राणपुर पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर यादव, रमेश कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया. जिसका पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद बभनी गांव में शोक का माहौल है. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. घटना सथल पर र सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन