21.975 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

21.975 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार डंडखोरा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 21.975 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने शराब तस्कर की इनपुट मिली. थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में डंडखोरा पुलिस हमसैली मोड़ पहुंची तथा वाहनों की चेकिंग शुरू की. एक बाइक पर तीन युवक सवार थे. पुलिस ने जब बाइककी तलाशी ली तो 21.975 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि श्रवण कुमार पिता विष्णुदेव चौधरी साहेबटोला, धाना मुफ्फसिल, मोहन कुमार पिता चक्रधर महतो, दहियारगंज, थाना हसनगंज, पिन्टु कुमार राजवंशी पिता सहदेव राजवंशी, रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन