विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की हथवाड़ा पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झगरूचक में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिक्षा समिति के छह सदस्य का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

विज्ञापन

फलका. प्रखंड की हथवाड़ा पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झगरूचक में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिक्षा समिति के छह सदस्य का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद कर रहे थे. जबकि कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में आलोक कुमार व उत्प्रेरक मुकेश कुमार सिंह मौजूद थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य आदि मौजूद थे. उद्घाटन के दौरान वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षा समिति की भूमिका विद्यालय के शैक्षणिक प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है. समिति के सदस्यों को अपने दायित्व व अधिकारों की समुचित जानकारी होना आवश्यक है. ताकि विद्यालय का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके. मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार ने विद्यालय शिक्षा समिति की संरचना, दायित्व, कार्य प्रणाली, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि, छात्र उपस्थिति, मध्यान भोजन, विद्यालय विकास योजना तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. अवसर पर प्रधानाध्यापक घनश्याम प्रसाद, सोहेल अहमद, अंजू कुमारी, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन