युवक को ग्रामीणों ने पीटकर किया घायल

Updated at : 06 Feb 2026 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को ग्रामीणों ने पीटकर किया घायल

युवक को ग्रामीणों ने पीटकर किया घायल

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा – महिला बोली, घरेलू विवाद को लेकर ग्रामीणों ने उसके मुंह बोले भाई को पीटा कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज गांव में अवैध संबंध के आरोप में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल अपने मुंह बोला जीजा जाहिद के घर पर रहकर काम करता था. इसी बीच जाहिद के भाइयों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. घटना के संबंध में अब्दुल की मुंह बोली बहन ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से उनके घर में रहता था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके भाई और पति जाहिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया. इसी बीच अब्दुल ने अपनी मुंह बोली बहन को थप्पड़ जड़ दिया. यह देखकर उनके पति आक्रोशित हो गए और उसके मुंह बोले भाई के साथ मारपीट करने लगे. महिला का आरोप है कि इसी दौरान गांव के कई लोग वहां जमा हो गए और बिना पूरी बात जाने अब्दुल के साथ को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला ने पूरे मामले को घरेलू विवाद बताया है. दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसके मुंहबोले भाई के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे. ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को महिला के पति जब काम पर गए थे. उसी दौरान अब्दुल उसके घर में था. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया. आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दिए. अब इस प्रकरण में पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की पिटाई अवैध संबंध था या घरेलू विवाद में मारपीट की गई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन