ट्रेन को मिला नया ठहराव, सांसद, विधायक व रेल अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार रेल मंडल के रामपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15463/15464 व दौलतपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13063/ 13064 के ठहराव के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 13063 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

विज्ञापन

कटिहार.

कटिहार रेल मंडल के रामपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15463/15464 व दौलतपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13063/ 13064 के ठहराव के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 13063 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मंगलवार समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ट्रेन संख्या 15464 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डीआर सुकांता मजूमदार तथा विधायक बुद्धरई टुड्डू उपस्थित रहे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता को इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए शुभकामनाएं दी. इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक, जीएस, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, मंडल सुरक्षा आयुक्त , मंडल अभियंता, आई डेन आई सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. ट्रेन के ठहराव से रामपुर बाजार व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी. स्थानीय लोगों ने इस निर्णय के लिए रेलवे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन