स्थांतरण पर शिक्षक को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

स्थांतरण पर शिक्षक को दी गयी विदाई

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में कार्यरत शिक्षक सीताराम शर्मा के स्थांतरण पर विदाई समारोह हुआ. शिक्षक सीताराम शर्मा ने 15 वर्ष का कार्यकाल प्रावि गोविंदपुर में स्थानीय बच्चों के बीच रहकर अपनी शिक्षा प्रदान की. इन 15 वर्षों में विद्यार्थीयों के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच अपने विचार धारा को लेकर शिक्षक सीताराम शर्मा इतने घुल मिल गये थे. प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर से स्थांतरण होकर उनके होम प्रखंड हो जाने को लेकर विदाई समारोह व सम्मान समारोह हुआ. मुख्य अतिथि के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, मंच संचालन विद्यालय के प्रधानध्यापक उत्तम कुमार ने किया. विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, शिक्षक विनोद कुमार रजक, वंदना कुमारी, मंजू कुमारी, सरिका ठाकुर, प्रियम कुमारी, मध्य विद्यालय के अतिथि शिक्षक अरविंद कुमार आनंद, शिक्षा सेवक गुरुचरण ऋषि, प्रवीण कुमार ऋषि, राखी कुमारी, रीना कुमारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन