गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस के सामने पानी में फेंकी बंदूक

Updated:
विज्ञापन
गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस के सामने पानी में फेंकी बंदूक

गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस के सामने पानी में फेंकी बंदूक

विज्ञापन

– हथियार नहीं कर सकी बरामद आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मुसगर अली पिता हैदर आलम, वार्ड संख्या 10, पंचायत दनिहां को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. गौरतलब है कि इस घटना को लेकर पीड़ित कोनेन के भाई तफसीर आलम ने थानाध्यक्ष आजमनगर को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी. आवेदन में बताया कि 06 फरवरी की शाम लगभग 7:30 बजे कमलपुर गांव स्थित राशन दुकान के समीप यह घटना घटी. उस समय सड़क पर बाइक चलाने के दौरान आपसी कहासुनी हुई थी. बाइक सवार युवक ने कोनेन को बंदूक दिखाकर धमकाया. अचानक उसकी जांघ में गोली मार दी. आरोपित दूसरी गोली लोड कर रहा था तभी उसे पकड़ने का प्रयास किया गया. आरोपित सीने पर जोरदार वार कर फरार हो गया था. पीड़ित पक्ष ने बताया कि घटना के समय आरोपित नशे की हालत में था. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. लेकिन कमलपुर गांव सहित विभिन्न चौक चौराहों पर आजमनगर पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाली बंदूक (हथियार) को बरामद नहीं कर सकी है. जिसको लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. दूसरी ओर आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि जब अभियुक्त को पकड़ने गए तो अपने(बंदूक) हथियार को पानी में फेंक दिया गया था. हथियार बरामद नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन