श्री श्याम परिवार की निशान शोभायात्रा से गूंजा शहर, अबीर-गुलाल से रंगीं सड़कें

Updated:
विज्ञापन

श्री श्याम परिवार की निशान शोभायात्रा से गूंजा शहर, अबीर-गुलाल से रंगीं सड़कें

विज्ञापन

कटिहार होली के पावन अवसर से पूर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कटिहार शहर में श्री श्याम परिवार द्वारा भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. शुक्रवार को आयोजित इस शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय और रंगमय बना दिया. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो होली का त्योहार इसी दिन मनाया जा रहा हो. शोभायात्रा शहर के वृंदावन गार्डन से प्रारंभ होकर दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, एमजी रोड, शहीद चौक एवं अस्पताल रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अरगरा चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची. जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक खाटू श्याम बाबा को निशान अर्पित कर शोभायात्रा का समापन किया. श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव के अंतर्गत निकाली गयी. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवती एवं बच्चे हाथों में बाबा का निशान लिए शामिल हुए. पूरे मार्ग में श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा के भजनों पर थिरकते नजर आये. ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरी. वहां सड़कें अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर हो गयी. हवाओं में उड़ते रंगों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया. शहरवासियों ने भी श्रद्धा और उल्लास के साथ इस आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम को इस वर्ष भी ऐतिहासिक बना दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन