ePaper

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गयी शपथ

Updated at : 25 Jan 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गयी शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गयी शपथ

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रखंड कार्यालय प्रांगण में अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, प्रखंड सह अंचल के अधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखने और निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की शपथ ली. शपथ ग्रहण के दौरान बताया गया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर जोड़ दिया जाता है. प्रखंड अधिकारी, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, जयप्रकाश कुमार मंडल, बच्चू झा, टुनटुन कुमार सहित अंचल, प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन