बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 Jan 2026 10:44 PM
बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा
एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल फलका फलका थाना क्षेत्र के फलका श्रीपुर मार्ग अस्पताल के समीप गुरुवार की रात्रि 9.45 बजे दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा कर पानी में गिर गया. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पानी से दोनों व्यक्ति को निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्रमोद शर्मा 40 वर्ष, हरदा, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया निवासी को मृत घोषित कर दिया. जबकि जख्मी अखिलेश मंडल 27 वर्ष ग्राम हरदा का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट चुकी थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फलका अस्पताल के पीछे पुल के समीप श्रीपुर दिशा से आ रहे एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा कर पानी में गिर गया. जिससे बाइक दोनों सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ी और ग्रामीणों के द्वारा आनन फानन में दोनों को बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष दलबल के साथ गघटना स्थल पर पहुंचकर दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्रमोद शर्मा उम्र करीब 40 वर्ष ग्राम हरदा थाना म्मरंगा, जिला पूर्णिया को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल अखिलेश मंडल उम्र 26 वर्ष, ग्राम हरदा का इलाज चल रहा है. पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन फलका अस्पताल पहुंच गए और परिजनों का रो रोकर बुराहाल था. फलका पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी भी जुट चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










