नाबालिग को 27.5 लीटर शराब के साथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग को 27.5 लीटर शराब के साथ पकड़ा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को विदेशी शराब के साथ निरुद्ध किया है. पुलिस ने उसके पास से कुल 27.05 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. निरुद्ध किया किशोर कोढ़ा क्षेत्र का निवासी है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि उन्हें शराब तस्करी की सूचना मिली थी. पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान उक्त नाबालिग को शराब के साथ पकड़ लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस शराब तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन