सालमारी को नगर पंचायत बनाने का विस में उठा मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

सालमारी को नगर पंचायत बनाने का विस में उठा मुद्दा

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन ने प्रयास से सालमारी पंचायत को नगर पंचायत बनाने का आग्रह किये जाने पर विधान पार्षद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने विधानसभा सत्र में उठाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री से जानना चाहा कि कटिहार जिला के आजमनगर प्रखंड के गोरखपुर पंचायत में ऐतिहासिक बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का एरिया, मुकुरिया पंचायत का कुछ अंश, तेघड़ा पंचायत का कुछ अंश, पिंढाल पंचायत का कुछ अंश, सालमारी पंचायत को मिलाकर नगर पंचायत बनाने का विचार रखती है. यदि हां तो कब तक, नहीं तो क्यों. विभागीय मंत्री का उत्तर अभी नहीं आया है. सालमारी को नगर पंचायत बनाने का मुद्दा उठाये जाने पर क्षेत्र के लोगों ने धन्यवाद देते हुए कहा की नगर पंचायत बन जाने से सालमारी में जलजमाव की विकट समय का समाधान होगा. क्षेत्र में सफाई, गली गली स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ जल उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र का तेजी से विकास होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन