डूमर का ऐतिहासिक बोधेश्वर नाथ शिव मंदिर बना श्रद्धा का संगम स्थल

Updated:
विज्ञापन

डूमर का ऐतिहासिक बोधेश्वर नाथ शिव मंदिर बना श्रद्धा का संगम स्थल

विज्ञापन

समेली प्रखंड के डूमर पंचायत स्थित बोधेश्वर नाथ शिव मंदिर से लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है. ऐतिहासिक महत्व रखने वाला यह मंदिर अंग्रेजों के शासनकाल में वर्ष 1889 में निर्मित हुआ था. स्थानीय जनश्रुति के अनुसार डूमर स्टेट के स्व जागेश्वर प्रसाद सिन्हा ने इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया था. आज भी उनके परिवार के सदस्य प्रत्येक वर्ष मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. जिससे परंपरा व श्रद्धा की यह विरासत निरंतर आगे बढ़ रही है. शिवरात्रि पर उमड़ता है आस्था का सैलाब महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. समेली ही नहीं, बल्कि आसपास के प्रखंडों और पड़ोसी जिलों से भी शिवभक्त यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. विशेष रूप से बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट से श्रद्धालु गंगाजल भरकर पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचते हैं. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. मंदिर परिसर में ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है. सुबह से ही जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. जहां बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जाते हैं. शिव-पार्वती विवाह व झांकी शिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती विवाह की पारंपरिक झांकी निकाली जाती है,जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होती है. साथ ही भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. जिसमें कीर्तन-भजन और संकीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं. मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता मंदिर प्रांगण में मनोकामना वैष्णवी दुर्गा मंदिर भी स्थित है. स्थानीय ग्रामीणों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है. वर्षों से इस मंदिर से जुड़ी कई लोककथाएं और आस्था की कहानियां प्रचलित हैं. जो श्रद्धालुओं की श्रद्धा को और गहरा करती हैं. बोधेश्वर नाथ शिव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भी है. जहां हर वर्ष शिवरात्रि पर आस्था का महासंगम देखने को मिलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन