एचएम पर एमडीएम चावल चोरी का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Feb 2026 6:39 PM

विज्ञापन

प्रखंड की खैरा पंचायत के आदर्श मवि खैरा में मध्याह्न भोजन चावल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही जांच समेली. प्रखंड की खैरा पंचायत के आदर्श मवि खैरा में मध्याह्न भोजन चावल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब तीन बजे विद्यालय परिसर में टोटो पर चावल लोड करते देखा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि एचएम भोला प्रसाद मंडल की मौजूदगी में टोटो पर कुछ बोरा चावल लादा जा रहा था. विद्यालय परिसर में टोटो देख वार्ड 10 के वार्ड सदस्य ज्योतिष मंडल व अन्य ग्रामीणों ने पूछताछ करना शुरू कर दिया, जबकि एचएम द्वारा बताया गया कि किसी अन्य विद्यालय से चावल लिया गया था. जिसे वापस देने के लिए टोटो से भेजा जा रहा है. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो से यह खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गयी. मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया. इसे लेकर भीड़ काफी उग्र हो गयी. मामले की सूचना मिलते ही जिला द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित किया गया. इसमें बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार, प्रखंड साधन सेवी अनुरंजन पासवान के द्वारा विभिन्न प्रकार के पंजी व अभिलेखों की जांच की गयी. साथ ही ग्रामीणों की शिकायतों को सुना. भीड़ उग्र देख मामले को शांत कराने के लिए पोठिया अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. आक्रोशित ग्रामीणों व अभिभावकों ने एचएम को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जिला द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा मामले की जांच की गयी है. ग्रामीणों की सभी शिकायतों को सुना गया है. जांच रिपोर्ट जिला को सुपुर्द की जायेगी व विभागीय आदेश के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया राजीव मंडल, राजेश मंडल, सरपंच प्रेमचंद मंडल, पूर्व मुखिया अभय झा, प्रमोद ठाकुर, राजद नेता मिथुन कुमार यादव, वार्ड सदस्य ज्योतिष मंडल समेत सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन